Punjab: जेवर चोरी के शक में 15 वर्षीय युवती की पीट-पीटकर ह/त्या,  5 पर Case दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2026 - 01:10 PM (IST)

अमृतसर (संजीव) : जेवर चोरी कर ले जाने के आरोप में घर बुलाकर 15 वर्षीय युवती को पीट-पीट कर मौत के घाट उतारने के मामले में थाना गेट हकीमां की पुलिस ने विनीत कुमार, हनी, नन्नू, मलकीत सिंह व उनके एक अज्ञात साथी के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार सुजल सहोता ने बताया कि वह 3 भाई बहन हैं। उसकी बहन लवनिया सैलून का काम करती है। 15 जुलाई को उसके मौसा ने फोन कर उसे अपनी बहन को लेकर अकेले अपने पास बुलाया। वह अपनी बहन, माता-पिता व दोस्त सूरज को साथ लेकर अपने मौसा के घर पहुंचा। जहां से वह अपनी बहन के साथ मौसी के घर चला गया, जहां उसने उसकी बहन पर सोने के जेवर चोरी करने का आरोप लगाया। पहले तो मौसी ने उसे बुरी तरह पीटा और उसके बाद उसने अपने भाई नन्नू को बुला लिया और दोनों उसकी बहन को एक कमरे में ले गए जहां उसकी बुरी तरह से पिटाई की।

कुछ समय बाद उसने कमरे में जाकर देखा तो उसकी बहन नग्न हालत में मृत पड़ी हुई थी। इसके बाद उसकी मौसी ने अपनी लाल रंग की गाड़ी निकाली और उसकी बहन के शव को पीछे सीट पर रखा और उसे व उसकी मौसी को बिठाकर उनके घर जालंधर की ओर चल पड़ा। रास्ते में उसके मौसी ने किसी को फोन लगा बुलाया, उसकी मां करतारपुर के समीप उनसे मिला जहां मौसी ने उसकी बहन का शव अपने मां की गाड़ी में रखा, उसे व मौसी को भी इस गाड़ी में बिठाकर वह खुद वहां से चला गया। 

इसके बाद मलकीत सिंह उसकी बहन, उसे व मौसी को उनके गांव छोड़ गया और धमकी लगाकर गया कि किसी ने पुलिस में शिकायत नहीं करनी उसका मौसा विनीत कुमार, उसकी बहन के साथ गलत संबंध बनाना चाहता था, जब उसकी बहन ने इनकार किया तो उसने उसके बैग में सोने के जेवर डाल दिए और उस पर चोरी का झूठा आरोप लगा दिया। सभी सामान गांव की पंचायत में मौसी विनीत कुमार व मामा मलकीत सिंह को सौंप दिया गया था। इसी रंजिश के चलते विनीत कुमार ने उसकी बहन को बुलाया और उसकी हत्या कर डाली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News