DM Suicide Case: अमृतसर पुलिस स्टेशन में जुटे बड़े नेता, लालजीत भुल्लर के खिलाफ FIR की मांग तेज
punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 08:39 PM (IST)
अमृतसर: पंजाब वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अमृतसर के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले को लेकर अमृतसर पुलिस स्टेशन में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, भाजपा पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़, कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सहित कई नेता अमृतसर पुलिस स्टेशन पहुंचे।
वहीं, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल अपनी-अपनी पार्टी के नेताओं के साथ अमृतसर पुलिस स्टेशन में धरने पर बैठ गए। सभी नेताओं ने एकजुट होकर डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या मामले में लालजीत सिंह भुल्लर के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज करने की मांग उठाई।
नेताओं का कहना है कि जब तक मामले में FIR दर्ज नहीं की जाती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है और राजनीतिक दल इस मुद्दे को लेकर लगातार आक्रामक रुख अपना रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

