महाराजा स्पेन से लाए थे महारानी, सौतेले बेटे से हुए अवैध संबंध तो भेजना पड़ा था यूरोप

punjabkesari.in Friday, Oct 18, 2019 - 10:10 AM (IST)

जालंधर। ब्रिटिश काल में जब रजवाड़ों पर अंग्रेजों का शिकंजा कसता जा रहा था तो इसी दौरान पंजाब के राजमहलों में कई प्रेम प्रसंग भी पनप रहे थे। महाराजाओं की एक खासियत थी कि वे जहां भी भ्रमण पर जाते थे वहां से एक महारानी ले आते थे। पंजाब के कपूरथला नरेश जगजीत सिंह और उनकी स्पेनिश रानी की कहानी भी कुछ इसी तरह की है। 

PunjabKesari

महाराजा स्पेनिश संगीतकार महिला अनीता दिलगादो पर फिदा हो कर उसे राजघराने की महारानी बनाकर कपूरथला ले आए थे। इसके बाद अनीता पर अपने ही सौतेले बेटे से अवैध संबंधों के आरोप लगे थे। इसका जिक्र जेवियर मोरो ने अपने चर्चित उपन्यास "पैशन इंडिया" में भी किया गया है।

PunjabKesari

महाराजाओं में कई शादियां करने की रिवायत थी। उन्हें यह भी अहसास नहीं होता था कि उनकी पहले हुई रानियों के बच्चों की उम्र उनकी नई रानी के बराबर होगी। महाराजा जगजीत सिंह 1906 में स्पेन घूमने गए हुए थे। अनीता दिलगादो से उनकी मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी। 

PunjabKesari

अनीता और उसकी बहन कैमेलिया सिस्टर्स के नाम से प्रसिद्ध थीं। अनीता बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थी। महाराज का अनीता पर दिल आ गया और उससे शादी कर अपने साथ भारत ले आए। महाराज उसे दिलोजान से चाहते थे, लेकिन उस पर अपने ही सौतेले बेटे के साथ अवैध संबंधों का आरोप लगा। करीब दो दशकों बाद महाराजा ने उसे भारी भरकम पेंशन के साथ फिर यूरोप रवाना कर दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Suraj Thakur

Related News