विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, 3 के खिलाफ केस दर्ज
punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 10:43 AM (IST)
दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया) : बताया गया है कि जिला गुरदासपुर के थाना काहनूवान की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुखदीप सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी तुगलवाल की शिकायत पर डीएसपी ग्रामीण गुरदासपुर ने जांच के बाद बताया कि आरोपी हरनीत सिंह मदान, दलजीत सिंह और भाग्य सभी निवासी 701, 7वीं मंजिल बिल्डिंग, DDA ग्लोबल वीजा सर्विस, जनकपुरी, दिल्ली ने सुखदीप सिंह और उसके परिवार से विदेश भेजने के नाम पर 26,00,000 रुपये की ठगी की है। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

