पैट्रोल-डीज़ल की कीमतों के खिलाफ बोलना MLA  बेरी को पड़ा महंगा, प्रदर्शन पर उठ रहे कई सवाल

punjabkesari.in Sunday, Jul 11, 2021 - 02:36 PM (IST)

जालंधर: रोजाना तेल के दाम बढ़ने से परेशान आम जनता के लिए आज जालंधर में विधायक राजिंदर बेरी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। इस दौरान विधायक के साथ उनके कार्यकर्ता भी मौजूद थे। गौर करने वाली बात यह है कि प्रदर्शन के दौरान उनके कई कार्यकर्ताओं के पास हथियार थे। इतना ही नहीं प्रदर्शन में मौजूद यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान अंगद दत्ता के सुरक्षा कर्मियों के पास भी लाइसेंसी हथियार थे। वहीं अन्य युवा भी हथियारों को हाथ में लिए सरेआम सड़कों पर घूमते दिखे और सुरक्षा के मद्देनजर किसी ने उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया। 

दरअसल, कई दिनों तक प्रदर्शन करने के बावजूद पेट्रोल-डीजल के भाव कम नहीं हो रहे है। ऐसे में अब पंजाब के गुस्सा भी केंद्र सरकार पर फूटने लगा है। महंगाई में रसोई गैस से लेकर पेट्रोल डीजल तक सब बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते आज सैंट्रल हलके के विधायक राजिंदर बेरी के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने संविधान चौक पर पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका। इस दौरान विधायक रजिंदर बेरी ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को अडानी और अंबानी के हाथों गिरवी रख दिया है। गौरतलब है कि भारत में रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम आम जनता को रुला रहे है। कई राज्यों में तो इसकी कीमत 100 के पार पहुंच गई है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News