पंजाब रोडवेज और पनबस के हड़ताली कर्मचारियों के लिए खास खबर, जारी हुए ये आदेश

punjabkesari.in Friday, Jan 06, 2023 - 01:09 PM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत) : पंजाब में पंजाब रोडवेज और पनबस के कच्चे कर्मचारियों को नौकरी में पक्का करने की मांग को लेकर हड़ताल करनी महंगी पड़ सकती है। ऐसा करने पर उन्हें तत्काल डिपो के ड्यूटी सेक्शन से हटाकर रेगुलर कर्मचारी को तैनात कर दिया जाएगा। यह आदेश पंजाब परिवहन विभाग द्वारा राज्य के सभी पंजाब रोडवेज और पनबस डिपो के प्रबंधकों और महाप्रबंधकों को भेजे गए पत्र में दिए गए हैं।

पत्र में लिखा गया है कि लंबे समय से पंजाब रोडवेज और पनबस के सभी डिपो में आउटसोर्स और ठेके के आधार पर काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा लगातार हर महीने  डिपो बंद करने और मुकम्मल हड़ताल पर जाने का नोटिस दिए जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं कि यदि किसी आउटसोर्स या ठेका कर्मचारी यूनियन द्वारा हड़ताल पर जाने की सूचना दी जाती है तो उसी दिन तत्काल ड्यूटी सेक्शन में तैनात आउटसोर्स व ठेका कर्मचारियों को बदल कर उनकी जगह रेगुलर कर्मचारियों को डिपो सेक्शन में तैनात कर दिया जाएं। 

गौरतलब है कि पंजाब रोडवेज, पनबस और पी.आर.टी.सी. के कच्चे मुलाजिम लंबे समय से  नौकरी को पक्का करने की मांग को लेकर  चक्का जाम हड़ताल करते रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कच्चे कर्मचारी संघ के साथ बैठक करने के बाद मुख्य सचिव को मामले को सुलझाने के निर्देश दिए थे जिसके बाद ये आदेश जारी किए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umang Bansal

Recommended News

Related News