स्पोर्ट्स किट घोटाला मामला, विजिलेंस पूर्व मंत्री पर कस सकती है शिकंजा

punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2023 - 02:51 PM (IST)

चंडीगढ़: स्पोर्टस किट घोटाले से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। इस मामले में एक और पूर्व मंत्री विजिलेंस की रडार पर है। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस जांच दौरान पूर्व खेल मंत्री परगट सिंह का नाम सामने आया है। स्पोर्ट्स किट धांधली मामले में विजिलेंस द्वारा इस पूर्व खेल मंत्री पर शिकंजा कसा जा सकता है। बताया जा रहा है कि आई.ए.एस. अजॉय शर्मा भी विजिलेंस का घेरे में है। इनका नाम भी सामने आया है। बता दें कि पूर्व सी.एम. चन्नी के समय खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किटें बांटी गई थी। 

PunjabKesari

बता दें कि खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पिछली कांग्रेस सरकार के वक्त स्पोर्ट्स किट घोटाले की जांच विजिलेंस द्वारा की जाने की सिफारिश की थी। जिक्रयोग्य है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले  किट के लिए पैसे खिलाड़ियों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए थे परंतु फिर कैश वापिस ले लिए। उस समय परगट सिंह खेल मंत्री थे और चन्नी सी.एम. थे। 

गौरतलब है कि परगट सिंह देश का एक बड़ा चेहरा है। वह पूर्व सरकार दौरान कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं लेकिन उन पर जो आरोप लगे हैं वह एक जांच का विषय है। जांच के बाद ही सामने आएगा कि किस स्तर पर गड़बड़ हुई है। यह गड़बड़ चन्नी सरकार के समय हुई या इसकी शुरूआत पहले हुई। विजिलेंस जांच  के बाद ही सभी परतें खुल कर सामने आएंगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News