पंजाब पुलिस मुलाजिमों की संदिग्ध मौ'त मामले में सामने आया SSP का बयान
punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 12:50 PM (IST)
दीनानगर/दोरांगला (हरजिंदर सिंह गोराया) : गुरदासपुर के SSP आदित्य ने दोरांगला थाने के तहत आदियां चेक पोस्ट पर दो पुलिस जवानों की संदिग्ध मौत के मामले में अहम जानकारी शेयर की है। SSP ने बताया कि पुलिस को आज सुबह सूचना मिली थी कि दो जवानों की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया। SSP ने बताया कि घटना की पूरी जांच के लिए एक टेक्निकल टीम और एक फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। उन्होंने कन्फर्म किया कि मरने वालों में से एक इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) का था और दूसरा पंजाब होम गार्ड (PHG) का जवान था।

उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मौके पर मिले गोली के खोल किस हथियार के हैं और गोली किन हालात में चली। SSP आदित्य के मुताबिक, मौत की असली वजह जानने के लिए पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि आज दोरांगला पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले आदियां चेक पोस्ट पर दो पुलिस कर्मियों की मौत की खबर सामने आई है। यह चेक पोस्ट भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की दूसरी डिफेंस लाइन में है। जानकारी के मुताबिक, ड्यूटी पर तैनात दोनों पुलिस कर्मियों के शव संदिग्ध हालात में चेक पोस्ट के अंदर मिले हैं। आपको बता दें कि दोनों पुलिस कर्मियों को गोली लगी थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

