Ludhiana: अवैध वेंडरों एवं अनप्रूवैड खानपान सामग्री बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई
punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 05:45 PM (IST)
लुधियाना (गौतम): फिरोजपुर मंडल में यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खानपान सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अवैध वेंडिंग और अनप्रूवैड खाद्य सामग्री के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। सीनियर डीसीएम बसंत कुमार के निर्देशन में मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी क्रम में सोमवार को चीफ कमर्शियल इंस्पैक्टर लुधियाना अजयपाल सिंह द्वारा ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान ट्रेन संख्या 14618 (अमृतसर–पूर्णिया कोर्ट जन सेवा एक्सप्रेस) के पेंट्रीकार में चढ़ाने हेतु प्लेटफॉर्म पर रखी अनएप्रूव्ड ब्रांड पानी की 70 पेटियां बरामद की गईं। अभियान के दौरान 2 अवैध वेंडर पेंट्री कार में पाए गए, जिनके विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना लगाया गया। साथ ही, आईआरसीटीसी के नियमों के अनुसार संबंधित पेंट्रीकार लाइसेंसी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए आईआरसीटीसी अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

