जालंधर  सफाई कर्मचारियों की राह चले संगरुर वर्कर्ज,क्या इनकी मांगे होगी पूरी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 09, 2016 - 04:48 PM (IST)

संगरूरः सफाई सेवकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित  हड़ताल  मरणव्रत आज शुरू  किया गया। नेताओं ने बताया कि इससे पहले भी सफाई सेवकों द्वारा अपनी मांगों के लिए हड़ताल की जा चुकी है। हर बार नगर कौंसिल के प्रधान व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें अाश्वासन ही दिया  । नेताओं ने बताया कि सफाई सेवक लंबे समय से संघर्ष करते आ रहे है अभी तक उनकी एक भी मांग पूरी नहीं हुई ।

ये हैं मांगे
 1.नेताओं ने मांग कि 01/5/2014 से 1/11/2016 तक का पी.एफ जमा करवाया जाएं।
2. बैंक की किश्तें जमा करवाई जाएं।
3.रेगूलर सफाई सेवकों को वेतन एक तारीख को दिया जाएं।
4. शहर बढ़ा होने के कारण 100 सफाई मजदूरों की भर्ती की जाएं।
5. 50 सीवरमैनों की भर्ती की जाएं।
6.सफाई मजदूरों व सीवरमैनों को कार्य करने के लिए (रेहड़ी, बेलचे, रेड़े) दिए जाएं।
7.सफाई मजदूरों के वेतन पर जो भते लगाए है पूरे दिएं जाएं।
8. एल.आई की किश्ते जमा करवाई जाएं, जो सफाई मजदूर व सीवरमैन की मौत हो चुकी है उनके वारिसों को नौकरी दी जाएं।
9. 31 सफाई मजदूरों व 14 सीवरमैनों को जल्द से जल्द रेगूलर किया जाएं। 


 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News