पंजाब का यह Couple किसानों के लिए बना मिसाल, पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Friday, Nov 25, 2022 - 02:56 PM (IST)

बरनाला: पंजाब में पराली जलाने को लेकर सरकार किसानों पर सख्ती बरत रही है और उनसे कम से कम पराली जलाने की अपील कर रही है। ऐसे में कई किसान पराली को न जलाकर उसका इस्तेमाल कर खेती कर रहे हैं। ऐसा ही एक जोड़ा बरनाला का रहने वाला है, जो पराली का इस्तेमाल कर सब्जियों की खेती करता है। 

जानकारी के अनुसार बरनाला के रहने वाले पलविंदर सिंह ग्रेवाल व उनकी पत्नी गुरमीत कौर ग्रेवाल पी.एस.पी.सी.एल. से कार्यकारी इंजीनियर के रूप में रिटायर हुए हैं। वह अपने 6 एकड़ के खेत में बिना रसायनों का उपयोग किए विभिन्न सब्जियां उगाने के लिए धान की पराली का उपयोग करते हैं। वे पिछले 4 वर्षों से अपने वर्करों की मदद से सब्जियां उगाने के लिए मल्चिंग तकनीक का उपयोग कर रहे हैं। इस संबंधी गुरमीत कौर ने बताया कि इस तकनीक के लिए वे नजदीकी खेतों से पराली लाते हैं। वे पराली को खेत में बिखेर देते हैं और मिट्टी की ऊपरी परत को इससे ढक देते हैं। इस दौरान वे लगभग तीन इंच तक खेत को पराली से ढक देते हैं। ऐसा करने से सब्जियों को कम पानी की आवश्यकता होती है और मिट्टी में नमी की मात्रा बढ़ने से वह अधिक उपजाऊ बन जाती है।

वहीं पलविंदर सिंह ने कहा कि वे गेहूं और सब्जियां उगाने के लिए किसी अन्य रसायन या किसी खाद का इस्तेमाल नहीं करते हैं। वे अपने खेतों में लहसुन, रागी, मूंग, आलू और कई अन्य फसलों की खेती करते हैं। उन्होंने कहा कि पराली को जलाने की बजाय वे इसका उपयोग उपजाऊ शक्ति बढ़ाने और बिना रसायनों के फसल उगाने में कर सकते हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News