सुधीर सूरी का अंतिम संस्कार आज, भारी सुरक्षा बल तैनात

punjabkesari.in Sunday, Nov 06, 2022 - 09:07 AM (IST)

अमृतसर: वरिष्ठ हिंदू नेता और शिवसेना के टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान सुधीर कुमार सूरी का आज यानि रविवार दोपहर 12 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मौके भारी पुलिस सुरक्षा बल तैयार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार थोड़ी ही देर में घर से सुधीर सूरी की अंतिम यात्रा निकलेगी। दुर्गियाना मंदिर के नजदीकी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके घर के बाहर भी कड़ी सुरक्षा का पहरा लगा हुआ है। परिवार ने पुलिस ने सुरक्षा की मांग की थी। इस समय अमृतसर जिला पुलिस छावनी में तबदील हुआ पड़ा है। इस मौके उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए भी काफी लोग इकट्ठा हुए हैं। 

ये है मामला 

बीते दिनों अमृतसर में शिव सेना हिंदुस्तान के प्रमुख सुधीर सूरी मूर्तियों की बेअदबी के खिलाफ गोपाल मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे। इस दौरान उन पर सरेआम गोलियां चलाई गईं। उन पर 4 गोलियां चलाई गईं। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूरी को गोली मारने वाले संदीप सन्नी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। हिंदू नेता सूरी की मौत के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई। सुधीर सूरी की हत्या के बाद परिवार ने अपनी मांगों को प्रशासन के सामने रखा था। उन्होंने कहा था कि अगर पुलिस ये मांगें नहीं मानेगी तो अंतिम संस्कार नहीं होने दिया जाएगा। शनिवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने परिवार की सारी मांगों को स्वीकार कर लिया। इसके बाद परिवार वालों ने जानकारी देते बताया कि सुधीर सूरी का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 12 बजे किया जाएगा। 

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News