फिर सुर्खियों में पंजाब की ये जेल, कैदी के कारनामे से फूले प्रशासन के हाथ-पांव

punjabkesari.in Thursday, Mar 30, 2023 - 01:16 PM (IST)

तरनतारन: केंद्रीय जेल श्री गोइंदवाल साहिब आए दिन सुर्खियों में आ रही है। गुरुवार सुबह केंद्रीय जेल में एक कैदी ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार बलविंदर सिंह पुत्र मेजा सिंह निवासी गांव मल्ल मोहरी जिला तरनतारन में पिछले कुछ दिनों से बेअदबी के मामले में श्री गोइंदवाल साहिब जेल में बंद था, द्वारा फंदा लगा लिया। इस घटना के बाद बलविंदर सिंह को जेल प्रशासन द्वारा सिविल अस्पताल तरनतारन में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बाबत जानकारी देते हुए डी.एस.पी. गोइंदवाल साहिब अरुण शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मृतक बलविंदर सिंह का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News