पंजाब में शांति भंग कर रही कांग्रेस : सुखबीर

punjabkesari.in Monday, May 13, 2019 - 10:16 AM (IST)

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री अमरेन्द्र द्वारा हरसिमरत कौर बादल पर कल रात कांग्रेसियों द्वारा किए जानलेवा हमले को जायज बताने को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में अपनी निश्चित शर्मनाक हार भांप कर कांग्रेस पार्टी शांति को आग लगाने के रास्ते पर चल पड़ी है।

सुखबीर ने कहा कि अमरेन्द्र अब इसीलिए निराश है, क्योंकि उसे कांग्रेस की हार स्पष्ट नजर आ रही है जिसके बाद उसकी मुख्यमंत्री की कुर्सी छिन जाएगी। उन्होंने चुनाव आयोग से कहा कि वह बङ्क्षठडा में पुलिस प्रमुख की शह पर की जा रही गुंडागर्दी को रोकने की अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News