पंथक इकट्ठ में बोले सुखबीर बादल, बेअदबी को लेकर कांग्रेस पर बोला हमला

punjabkesari.in Sunday, Jan 02, 2022 - 04:52 PM (IST)

अमृतसर (गुरिंदर सागर): अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने बेअदबी की घटनाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला है। सुखबीर ने कहा कि श्री हरिमन्दर साहिब में घटी घटना को एक बच्चा भी बर्दाश्त नहीं कर सकता है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और गृह मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने दो दिनों में जांच करने की बात कही थी परन्तु आज तक कुछ नहीं किया गया। 3 सितम्बर को श्री अनन्दपुर साहिब में बेअदबी हुई। पुलिस को दोषी पकड़वाए गए परन्तु पंजाब सरकार ने कार्यवाही करने की बजाय दोषी को सीधा जेल भेज दिया। 15 दिसंबर को श्री दरबार साहिब में गुटका साहिब को सरोवर में फेंका गया। एस.जी.पी.सी. ने मुलजिम को पकड़ कर पुलिस को सूचित किया परन्तु कितनी देर तक जब पुलिस नहीं आई तो एस.जी.पी.सी. ने खुद मुलजिम को थाने पहुंचाया। कार्यवाही करने की बजाय अगले ही दिन मुलजिम को जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें : पंजाब विधानसभा चुनाव : एक साथ 50 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है कांग्रेस

उसके बाद श्री दरबार साहिब में नीच हरकत की गई। मुलजिम की लाश पुलिस को सौंपी गई। सरकार ने जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की और कहा कि दो दिनों में जांच पूरी होगी। सुखबीर ने कहा कि डी.एन.ए. द्वारा हर व्यक्ति का पता लगाया जा सकता परन्तु सरकार ने दो दिनों में मुलजिम का संस्कार कर दिया। सरकार कहती कि इश्तिहार लगाया है जिसके बाद ही संस्कार किया है। सुखबीर ने दोष लगाया कि मुलजिम का संस्कार सबूत मिटाने के लिए किया गया है। कार्यवाही के नाम पर डी.एस.पी. स्तर पर जांच कमेट बनाकर सिर्फ खानापूर्ति की गई है।

यह भी पढ़ें : मजीठा हलके में इस बार इन दो पार्टियों के बीच होगा कड़ा मुकाबला

सुखबीर ने कहा कि आज कई ताकतें एस.जी.पी.सी. को कमजोर करने की कोशिशें कर रही हैं। आबादी के हिसाब के साथ सिख धर्म सबसे छोटा परन्तु यह सबसे मेहनती धर्म है। गुरु साहिब ने मीरी-पीरी के सिद्धांत पर चलने का संदेश दिया। शिरोमणि अकाली दल ने हर संघर्ष में अधिक बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कई ताकतों ने एस.जी.पी.सी. को कमजोर करने के लिए मतदान में हिस्सा लिया। एजेंसियों ने एस.जी.पी.सी. को कमजोर करने के लिए घुसपैठ भी की और पंथ के पीठ पर छुरा भी मारा।

यह भी पढ़ें : PM मोदी की रैली के बाद आखिर क्या होगा पंजाब भाजपा पर असर

सुखबीर बादल ने कहा कि पंथ की सरकार दौरान हुई बेअदबी का बड़ा दुख है इसलिए श्री दरबार साहिब में समूचे अकाली दल की तरफ से माफी मांगी गई, पश्चाताप किया गया। चाहे उनके राज में बेअदबी हुई थी परन्तु पंथ दोषियों ने इसको पंथ का नाम दिया और कहा कि शिरोमणि अकाली दल ने बेअदबी करवाई है जिसके बाद इन्होंने धरना लगाया और सिर्फ राजनीति ही की। सुखबीर ने कहा कि जत्थेबंदियों के कहने पर उनकी सरकार ने सी.बी.आई. को जांच सौंप दी। अगर उस समय उनके हाथों जांच न ली जाती तो उन्होंने उसी समय सब साफ कर देना था जबकि कांग्रेस ने 5 सालों में एक भी दोषी को गिरफ्तार नहीं किया है। कांग्रेस ने कमीशन बिठाए, कुंवर विजय प्रताप जैसे पंथ दोषियों की सिट बनाई गई, सारा जोर लगा दिया परन्तु परमात्मा के घर जो गलत करता उसे भुगतना पड़ता, हाईकोर्ट ने कहा कि जांच में सिर्फ राजनीति हुई। सुखबीर ने कहा कि अब जब श्री हरिमन्दर साहिब में घटना हुई है तो ध्यान सिंह मंड और बलजीत सिंह दादूवाल क्यों कुछ नहीं बोले। यह लोग उस समय सिर्फ अकाली दल को बदनाम करने के लिए ही धरना लगा कर बैठे थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News