जब तक पुलिस FIR दर्ज नहीं करती, मैं इत्थे ही..., गगन रंधावा के घर पहुंच सुखबीर बादल का बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 06:19 PM (IST)

अमृतसर : शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने अमृतसर वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के मैनेजर डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इस केस में लालजीत भुल्लर पर हत्या का पर्चा दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार करने और पूरे मामले की CBI जांच की मांग की है। पीड़ित परिवार से दुख बांटने आज अमृतसर साहिब पहुंचे सुखबीर सिंह बादल ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार के बयानों के आधार पर FIR दर्ज करने में लापरवाही कर रही है।

इस बारे में जानकारी देते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उन्होंने पंजाब के DGP से भी बात की है। उन्होंने चेतावनी दी कि 'जब तक पुलिस FIR दर्ज नहीं करती, मैं इत्थे ही हां।'

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News