Punjab सरकार पर सुखबीर बादल ने साधा निशाना, कही ये बात

punjabkesari.in Saturday, Jan 07, 2023 - 03:50 PM (IST)

अमृतसर (गुरिंदर सागर):  पिछले 3 दिनों से श्री दरबार साहिब में बादल परिवार द्वारा आरंभ करवाए अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया। सुखबीर सिंह बादल लगातार 3 दिनों से श्री दरबार साहिब में सेवाएं दे रहे थे और आज पत्रकारों से बातचीत की। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि वर्ष 2023 की शुरुआत के साथ ही उनके द्वारा श्री दरबार साहिब में अखंड पाठ साहिब की शुरुआत की गई ताकि यह साल सभी के लिए खुशियां लेकर आए।

PunjabKesari

इस दौरान सुखबीर सिंह बादल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब  देते हुए कहा कि सी.एम. भगवंत मान द्वारा गुरु दी गोलक और एस.जी.पी.सी. सदस्यों पर की टिप्पणी गलत है। उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान नास्तिक हैं और इस मामले में उनको माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में रोजगार खत्म हो जा रहा है क्योंकि बहुत सारे उद्योग पंजाब को छोड़ करके दूसरे राज्यों में जा रहे है। उन्होंने कहा कि जब पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार तब उद्योग पॉलिसी लेकर आए थे। पहले कांग्रेस की सरकार आई और अब आम आदमी पार्टी की सरकार है, इन्होंने उस नीति को दोबारा लागू नहीं करवाया जिसके कारण अब यह उद्योग पंजाब से दूर होता दिख रहा है।

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि भगवंत मान पंजाब का सम्मान नहीं करते। केजरीवाल के आदमी इसे दिल्ली से चला रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भगवंत मान ने दावा किया है कि उन्होंने पंजाब में 20 हजार नौकरियां दी है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि वह मांग करते हैं कि उन 20 हजार लोगों की सूची जारी करें। उन्होंने कहा कि मान सरकार केवल झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रही है। पंजाब में लूट और हत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस प्रशासन व मान सरकार सो रही है। आगे बोलते हुए, उन्होंने कहा कि गैंगस्टर उद्योग मालिकों को फिरौती के लिए धमकियां दे रहे हैं।

सी.एम. मान से सरकार नहीं चल रही है। उन्हें पंजाब के लोगों से माफा मांग सरकरा को छोड़  देना चाहिए। नहीं तो आने वाले 4 सालों में पंजाब का बुरा हाल हो जाए। आज की सरकार के समय नशा बहुत बढ़ गया है जो अकाली दल की सरकार के समय नहीं था। एस.वाई.एल. के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के पास हरियाणा को देने के लिए पानी नहीं तो फिर भगवंत मान मीटिंग क्यों कर रहे हैं। सुखबीर बादल ने आगे कहा कि राहुल गांधी भरात जोड़ो यात्रा पर जा रहे हैं। वह उनसे पूछना चाहते हैं कि एस.वाई.एल. मुद्दे पर उनका क्या स्टेंडहै।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News