सुखबीर बादल ने चन्नी सरकार पर कसा तंज, लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Sunday, Dec 12, 2021 - 04:30 PM (IST)

सनौर (ब्यूरो): शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने हलका सनौर में लोगों का संबोधन करते हुए चन्नी सरकार पर तंज कसे हैं। सुखबीर बादल ने कहा कि अच्छा नेता वह होता है जो आगे हो कर नेतृत्व करे न कि वह जो आप आगे होने की जगह वर्करों को आगे कर दे। सुखबीर बादल ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों पर अत्याचार किए गए हैं। लोगों की जमीनों पर कब्जा किया गया है। लोगों पर झूठे मामले दर्ज करके उन्हें जेल में बंद किया गया। उन्होंने कि हमारी सरकार आने पर इन सभी लोगों को इंसाफ दिया जाएगा और सभी केस रद्द कर दिए जाएंगे। सुखबीर बादल ने कहा कि सबसे बड़ा रेत माफिया, शराब माफिया यह हैं और इनकी सबसे अधिक जाली फैक्ट्रियां हैं। पंजाब में कानून नाम की एक भी चीज नहीं है। 

 

यह भी पढ़ेंः  केजरीवाल ने उठाया पंजाब के स्कूलों का मुद्दा, फिर किया यह दावा

सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में जो भी काम हुए हैं जो भी विकास किए गए हैं वह सभी तब के हैं जब पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार थी। पंजाब की 4 से 6 लाईनों वाली सड़कें सभी प्रकाश सिंह बादल की सरकार के समय से बनी हुई हैं। कांग्रेस सरकार ने अपने 5 वर्षों में किसी बच्चे को स्कॉलरशिप नहीं दी। जो स्कॉलरशिप बादल सरकार के समय बच्चों को देने के लिए शुरू की गई थी, उसे इन्होंने बंद करवा दिया। सुखबीर ने कहा कि जब हमारी सरकार बनेगी हम फिर बच्चों को स्कॉलरशिप देंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News