कैप्टन के समर्थन में सुखबीर,डोप टैस्ट पर दिया बड़ा बयान

punjabkesari.in Thursday, Jul 05, 2018 - 03:30 PM (IST)

चडीगढ़ःपंजाब में नशे के ओवरडोज से मौतों पर मचे सियासी घमासान के बीच पंजाब सरकार द्वारा पुलिसकर्मियों सहित सभी सरकारी कर्मचारियों का डोप टेस्ट अनिवार्य करवाने के आदेश का शिअद प्रधान तथा पूर्व उपमुख्मयमंत्री सुखबीर बादल ने स्वागत किया है। उन्होंने  कहा कि सरकार का उक्त फैसला सराहनीय है। सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ सभी विधायकों को भी डोप टैस्ट करवाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी पार्टियों को नशे के खिलाफ एकजुट होने को कहा है। 

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने भर्ती और पदोन्नति के सभी मामलों में ड्रग स्क्रीनिंग अनिवार्य बनाने के लिए निर्देश दिए थे। उन्होंने ड्यूटी के प्रकार के अनुसार कुछ विशेष मामलों में होने वाले वर्षिक चिकित्सकीय जांच के दौरान भी यह टेस्ट करवाने के लिए कहा है।  पंजाब सरकार के सभी सिविल/पुलिस कर्मचारियों की सालाना डाक्टरी जांच के दौरान भी यह टेस्ट जरूरी होगा। पंजाब से नशे के खात्मे के लिए पिछले तीन दिनों के दौरान मुख्यमंत्री की तरफ से केंद्र से नशे के सौदागरों को मौत की सजा की सिफारिश करने, नशे से हुई मौतों की जांच कराने की घोषणाओं की कड़ी में यह तीसरी घोषणा है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News