'भगवंत मान CM न बनते तो नहीं होती दूसरी शादी' रंधावा का तंज, Raghav Chadha को भी घेरा
punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 12:24 PM (IST)
चंडीगढ़: कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए एक विवादित बयान दिया है, जिससे सियासी माहौल गरमा गया है। मीडिया से बातचीत करते हुए रंधावा ने कहा कि अगर भगवंत मान मुख्यमंत्री नहीं बनते, तो उनकी दूसरी शादी संभव नहीं हो पाती।
#WATCH | Delhi | On Delhi AAP President Saurabh Bharadwaj’s statement on Raghav Chadha, Congress MP Sukhjinder Singh Randhawa says, “If Bhagwant Mann was not the CM, he would not have been able to get married for the second time… He (Raghav Chadha) is young. He would have… pic.twitter.com/daOaqhWlkA
— ANI (@ANI) April 28, 2026
सौरभ भारद्वाज भी राघव चड्ढा की शादी को लेकर दे चुके है बयान
दरअसल, रंधावा ने आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के राघव चड्ढा पर दिए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसी के साथ रंधावा ने राघव चड्ढा की शादी को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा युवा हैं और उनकी शादी किसी और से भी हो सकती थी। रंधावा ने यह भी इशारा किया कि राज्यसभा सांसद बनने के बाद उन्हें बड़े परिवार में रिश्ता मिला।
कहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान भी भविष्य में भाजपा में शामिल न हो जाएं
रंधावा ने सांसदों के दल-बदल पर भी सवाल उठाते हुए उनकी संपत्ति और नैतिकता को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि खुद को “आम आदमी” बताने वाले नेताओं के पास करोड़ों की संपत्ति है, जो उनकी छवि पर सवाल खड़े करती है। इसके अलावा, उन्होंने यह आशंका भी जताई कि कहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान भी भविष्य में भाजपा में शामिल न हो जाएं। रंधावा के इस बयान के बाद पंजाब की सियासत में नया विवाद खड़ा हो गया है और आने वाले दिनों में इस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं और तेज होने की संभावना है।

