सुखपाल खैहरा का तीखा हमला: CM Mann की नशे पर शपथ ''शर्मनाक हरकत''
punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 01:38 PM (IST)
जालंधर/कपूरथला : कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर नशे के खिलाफ शपथ लेने को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। खैहरा ने कैमरे के सामने लोगों को बेवकूफ बनाने की इस हरकत को 'शर्मनाक हरकत' बताया है। उन्होंने कहा कि कैमरे के सामने लोगों को बेवकूफ बनाना वाला काम, इससे ज्यादा शर्मनाक काम कोई और नहीं हो सकता।
सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकालते हुए खैहरा ने आरोप लगाया कि पूरी दुनिया जानती है कि भगवंत मान शराबी हैं, जिन्होंने अपनी मां के सार्वजनिक शपथ लेने के बाद भी फिर से शराब पीना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कथित नशे की हालत के वीडियो सोशल मीडिया पर आम मौजूद हैं और जर्मनी में प्लेन से डिपोर्ट किए जाने की घटना अभी भी लोगों के दिमाग में ताजा है।
There couldn’t be a more glaring shameless act of be fooling people on camera and that too by none other than a Cm like @BhagwantMann !
— Sukhpal Singh Khaira (@SukhpalKhaira) February 17, 2026
The whole world knows that he’s a compulsive alcoholic who went back to alcoholism after making a public oath of his mother ! His videos of… pic.twitter.com/lNJ8tCwGVo
खैहरा ने भगवंत मान की नैतिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनमें किसी भी तरह के नशे के खिलाफ सार्वजनिक रूप से शपथ लेने की हिम्मत कैसे हुई? कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री को खुली चुनौती दी कि वे कैमरे के सामने इस बात से इनकार करें कि वे शराब नहीं पीते, जबकि शराब भी एक तरह का नशा है। इसके अलावा, खैहरा ने आम आदमी पार्टी के वालंटियर्स और सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि पार्टी के कार्यकर्ता और केजरीवाल 'फ्लॉप रैली' के दौरान भगवंत मान द्वारा ली जा रही शपथ में कैसे शामिल हुए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

