दिल्ली CM केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर सुखपाल खैहरा ने किए Tweet
punjabkesari.in Wednesday, Aug 31, 2022 - 11:58 AM (IST)

भुलत्थ : पंजाब कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने ट्वीट कर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्टें डाली हैं।
जानकारी के अनुसार सुखपाल खैहरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब सी.एम. भगवंत मान को लेकर कुछ पोस्टें सांझा की हैं। पहली पोस्ट में उन्होंने दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते कहा कि आपके गुरु अन्ना हजारे ने भी अब आपको कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने अन्ना हजारे की खबरों की कुछ कटिंग्स के साथ केजरीवाल के लिए पोस्ट डाली है और उन्हें कहा कि आपके गुरु ने ही आपके राजनीति में दोहरे मापदंड पर सवाल उठाए हैं। साथ ही लिखा कि केजरीवाल को अन्ना हजारे सत्ता में डूबा हुआ बता रहे हैं जो कि अपना असली मकसद "स्वराज" और "जन लोकपाल बिल" को भूल गए। वह इस बिल को दिल्ली विधानसभा में पेश क्यों नहीं करते जहां उन्हें भारी बहुमत मिला है।
इसके अलावा उन्होंने कुछ और खबरों के कटिंग्स के साथ पंजाब सी.एम. भगवंत मान को लेकर भी एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने भगवंत मान से सवाल किए हैं कि उनकी आम आदमी पार्टी के संस्कार कहां है। दरअसल, उन्होंने 2 खबरों की कटिंग्स की पोस्ट डाली है। इनमें से एक में सी.एम. मान के गुरु घर में जाने पर उन्हें वी.आई.पी. ट्रीटमेंट मिलने पर सवाल खड़ा किया है तो दूसरे में कीरतपुर साहिब में ट्रैक्टर चालक का चालान कटना दिखाया गया है और फाजिल्का में विधायक के बेटे को नियम तोड़ने पर भी छोड़ना दिखाया गया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि भगवंत मान जी कम से कम हमारे वीआईपी संस्कृति के धार्मिक स्थलों को बख्श दें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here