भाजपा सरकार ने पंजाब से भेदभाव जारी रखा तो संसद में प्रदर्शन जारी रहेंगे : जाखड़

punjabkesari.in Tuesday, Apr 10, 2018 - 05:32 PM (IST)

जालंधर(धवन):  पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि संसद में कांग्रेस के सांसद मिल कर पंजाब के अनसुलझे मसलों को उठाते रहेंगे क्योंकि जब तक केन्द्र सरकार के कानों तक पंजाब के मसले नहीं पहुंचते हैं तब तक उनका हल संभव नहीं है क्योंकि राज्य सरकार के आर्थिक संसाधन सीमित हैं। राज्यों की केन्द्र सरकार पर निर्भरता अधिक है। संसद के बजट सत्र के दौरान पहली बार देखने को मिला जब जाखड़ के नेतृत्व में लगातार कांग्रेसी सांसदों ने हर रोज ही पंजाब से जुड़े मसलों को लेकर रोष प्रदर्शन किया। ऐसा करके कांग्रेस पहली बार मोदी सरकार को घेरने में सफल हुई।

जाखड़ ने संसद सत्र के दौरान जहां अपने शुरूआती भाषण में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया, वहीं पर किसानों के कर्जे केन्द्र की राजग सरकार द्वारा माफ न करने पर उन्होंने लगातार संसद के अंदर व बाहर इस मुद्दे को प्रभावी ढंग से उठाया। जी.एस.टी. जैसे मामले पर जाखड़ ने अकाली दल के सांसदों को भी अपने साथ मिलाने में कामयाबी हासिल की। क्योंकि श्री दरबार साहिब, श्री दुग्र्याणा मंदिर में वितरित होने वाले लंगर पर पंजाब की कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सरकार ने रा'य सरकार का जी.एस.टी. माफ कर दिया था परन्तु केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेतली ने लंगर सामग्री पर जी.एस.टी. को लेकर कुछ सकारात्मक रुख नहीं दिखाया। जाखड़ ने कहा कि वित्त मंत्री को पंजाब के लोगों की धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार अब 2022 में किसानों की आमदनी दुगुनी करने का स्वप्र दिखा रही है, जबकि पिछले तीन वर्षों में 36000 किसानों ने आत्महत्याएं की हैं। इसी तरह से पंजाब को जी.एस.टी. का बकाया देने में भी देरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर अब भी केन्द्र ने पंजाब से भेदभाव की नीति न त्यागी तो लगातार संसद में सांसदों द्वारा अपने प्रदर्शन को आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस रा'य के मसलों को लेकर केन्द्र को कतई भेदभाव नहीं करने देगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News