सुनील जाखड़ का बड़ा धमाका,'कांग्रेस' को कहा Good Bye
punjabkesari.in Saturday, May 14, 2022 - 03:37 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान और पूर्व सांसद सुनील जाखड़ ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। जाखड़ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से कांग्रेस हटाने के कुछ घंटों बाद शनीवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने फेसबुक पर लाइव होकर कांग्रेस को अलविदा कहा है। इस दौरान जाखड़ का दर्द छलका और उन्होंने हाई कमान पर निशाने साधे हैं। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में कभी भी कांग्रेस स्थिर नहीं हो पाएगी।
सुनील जाखड़ ने कहा कि आज उन्हें कांग्रेस पर तरस आ रहा है। कांग्रेस आज एक मुख्य विरोधी पार्टी है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से उदयपुर में लगाया गया चिंतन कैंप वास्तव में चिंता वाला कैंप होना चाहिए था।सुनील जाखड़ ने कांग्रेस हाईकमान पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें नोटिस जारी कर यह कहा गया कि उन्हें सभी पदों से निरस्त किया जाता पर उस समय तो उनके पास कोई पद ही नहीं था। उन्होंने कहा कि दिल तोड़ने का भी एक सलीका होता है पर जिस तरह कांग्रेस ने उनका दिल तोड़ा है, यह तो बहुत गलत है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नोटिस तो दे दिया पर नोटिस देने का कारण तो बताओ, मेरा कसूर तो बताओ क्या है। उन्होंने पार्टी प्रधान सोनिया गांधी और राहुल गांधी को कहा कि कांग्रेस उनके से बिना नहीं चल सकती और यह आपको देखना पड़ेगा कि पार्टी को कैसे चलाना है। इस मौके पर उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ करते कहा कि राहुल गांधी बहुत अच्छे इंसान हैं। यदि उनकी जगह पर कोई और होता तो यह जुदाई बहुत पहले ही हो जानी थी।
उन्होंने कहा कि पार्टी चलाने के लिए चापलूस लोगों से राहुल गांधी और सोनिया गांधी को कमान खुद आपने हाथों में लेनी पड़ेगी। जिस दिन उन्हे नोटिस भेजा गया था, उसी दिन से उनका कांग्रेस के साथ रिश्ता खत्म हो गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान को अच्छे व्यक्तियों को पहचानना पड़ेगा। सुनील जाखड़ ने इस मौके अंबिका सोनी पर भी निशाने साधे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

पाकिस्तान आतंकवाद के खतरे को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध: विदेश कार्यालय

अमेरिका ने पांच समूहों को आतंकी संगठनों की सूची से बाहर किया, अलकायदा बरकरार

मंत्रालयिक संवर्ग में पदोन्नति के बेहतर अवसर के लिए सृजित होंगे 8400 पद

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षाा की जानकारी के लिए कश्मीर पहुंचे सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल