ट्रेनों की देरी बन रही परेशानी, सुपरफास्ट ट्रेनें भी घंटों Late
punjabkesari.in Monday, May 05, 2025 - 11:37 AM (IST)

जालंधर (पुनीत): ट्रेनों की देरी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। जहां एक तरफ सुपरफास्ट ट्रेनें 3 घंटे से अधिक का इंतजार करवाती हुई देखी गई वहीं, हावड़ा, टाटा नगर, जनसेवा जैसी ट्रेनों ने भी घंटों इतंजार करवाया। इसके चलते यात्री लंबे समय तक ट्रेनों का इंतजार करते हुए परेशान रहे। इसी क्रम में अमृतसर से गौरखपुर जाने वाली 22424 अमृतसर-गौरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रैस अमृतसर से आते समय अपने निर्धारित समय 1.52 से साढ़े 3 घंटे की देरी के साथ शाम सवा 5 बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची। दुर्ग्याणा एक्सप्रैस 12357 अपने निधार्रित समय 3.40 से सवा 2 घंटे लेट रहते हुए शाम 6 बजे जालंधर सिटी स्टेशन पर पहुंची।
अमृतसर जाते समय हावड़ा आमृतसर मेल 13005 सवा 2 घंटे लेट रही। जम्मूतवी जाने वाली 18101 टाटा नगर एक्सप्रैस निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी के साथ जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंची। वाराणसी से चलने वाली बेगमपुरा एक्सप्रैस 12237 जम्मूतवी जाते समय पौने 2 घंटे की देरी के साथ कैंट स्टेशन पर पहुंची।
डा. अम्बेडकर नगर से चलकर वैष्णो देवी जाने वाली 12919 करीब डेढ़ घंटे की देरी के साथ दोपहर 12 बजे के बाद कैंट पहुंची। वहीं, अमृतसर से चलकर पुर्णीयां कोट जाने वाली 14618 जनसेवा एक्सप्रैस करीब डेढ़ घंटा लेट रही। हावड़ा से जम्मूतवी के बीच चलने वाली 12331 हिमगिरी एक्सप्रैस 1 घंटा लेट रही। नागपुर अमृतसर एक्सप्रैस 22125 पौने घंटे की देरी के साथ स्टेशन पर पहुंची। लोकल ट्रेनों की बात की जाए तो 74902 पठानकोट-जालंधर करीब 1 घंटे की देरी के साथ जालंधर पहुंची। वहीं, शान-ए-पंजाब, वंदे भारत, स्वर्ण शताब्दी जैसी ट्रेनें ऑन टाइम स्पॉट हुई। वहीं, आज स्टेशन पर व टिकट काऊंटरों पर यात्री संख्या रूटीन दिनों से कम नजर आई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here