जालंधर लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद मीडिया के सामने आए सुशील रिंकू
punjabkesari.in Saturday, May 13, 2023 - 04:01 PM (IST)

जालंधर : जालंधर लोकसभा उपचुनाव में बड़ी जीत के बाद और आम आदमी पार्टी के कई कैबिनेट मंत्रियों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान सुशील कुमार रिंकू के साथ हरपाल चीमा, कुलदीप धालीवाल, हरजोत बैंस, ब्रह्म शंकर जिम्पा आदि मौजूद रहे। सुशील रिंकू ने मीडिया के सामने रुबरु होते हुए कहा कि वह जालंधरवासियों और सभी समर्थकों का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है जिसे वह सबके सतह मिलकर पूरा करेंगे। वह जालंधर और पंजाब के मुद्दों को आगे ले जाएंगे और केंद्र सरकार के जो प्रोजेक्ट पंजाब में बंद हैं उन्हें पूरा किया जाएगा।
इस दौरान मीडिया के साथ बातचीत करते हुए हरपाल चीमा ने पंजाब के लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि जब पार्टी द्वारा सुशील रिंकू को चुनावी मैदान में उतारा गया था तो विरोधियों ने कई आरोप लगाए थे और घटिया राजनीती की कोशिश की थी। इन सब के बावजूद जालंधर वासियों ने अपने प्यार और सम्मान का सबूत दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने आम आदमी पार्टी के कामों पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि पंजाब के सी.एम. भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की जोड़ी देश को नंबर वन बनाने में लगी हुई है। इसके साथ ही हरपाल चीमा कहा कि वह अपने सभी साथियों और कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने चुनाव में इतनी मेहनत की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here