तरनतारन में ED की रेड, सुनार के घर-दुकान पर छापेमारी जारी

punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 01:41 PM (IST)

तरनतारन(रमन): शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने एक सुनार के घर और दुकान पर छापा मारा। जानकारी के अनुसार ईडी की टीम सोमवार सुबह करीब 9 बजे दो गाड़ियों में सवार होकर गुरु का खूह इलाके में रहने वाले कुलवंत सिंह पुत्र बलवंत सिंह के घर और नूरदी बाजार में मौजूद ज्वेलर्स  शॉप पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
PunjabKesari
 

सूत्रों के मुताबिक ईडी अधिकारियों द्वारा परिवार के सदस्यों से लगातार पूछताछ की जा रही है, जबकि बैंक खातों और लेन-देन के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बड़ी बैंक ट्रांजैक्शन को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है।
PunjabKesari
मौके पर निजी बैंक के कर्मचारियों को भी ईडी ने बुलाया है, ताकि खातों और वित्तीय दस्तावेजों की जांच की जा सके। ईडी की इस कार्रवाई के बाद शहर के बड़े कारोबारियों और सियासी नेताओं में भी हलचल मच गई है। फिलहाल जांच जारी है और ईडी की टीम दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News