हिमाचल प्रदेश के मंडी पहुंचे तरुण चुघ, प्राचीन ऐतिहासिक बाबा भूतनाथ मंदिर में किए दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 02:13 PM (IST)

पंजाब डेस्क : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ हिमाचल प्रदेश के मंडी पहुंचे, जहां वे भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। अपने प्रवास के दौरान चुघ ने बैठक में शामिल होने से पूर्व मंडी के ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध भूतनाथ मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव (भूतनाथ के दर्शन) किए तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की ओर विकसित भारत बनने के लिए आशीर्वाद लिया।

PunjabKesari

बाबा भूतनाथ मंदिर में दर्शन के दौरान तरुण चुघ ने कहा कि देवभूमि हिमाचल की पावन धरा पर स्थित यह मंदिर आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है, जहां आकर आत्मिक शांति का अनुभव होता है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि वे सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सेवा और जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करें। मंडी आगमन पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चुघ का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा भी की गई।

PunjabKesari

तरुण चुघ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्रहित और जनकल्याण को सर्वोपरि रखते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच रहा है। आगामी कार्यसमिति बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें पार्टी के विस्तार, मजबूती एवं भविष्य की रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएं। चुघ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और उनके अथक प्रयासों से ही पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News