26 वर्षीय वकील की इस हालत में मिली लाश, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Wednesday, May 05, 2021 - 12:06 PM (IST)

चाउके (मारकंडा): पिछले दिनों गांव जेठूके के जवान वकील की हुई मौत पर पुलिस की तरफ से मुलजिमों खिलाफ कोई कार्यवाही न करने पर गांव निवासियों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। इस मौके जानकारी देते हुए मृतक के पिता महेंद्र सिंह ने कहा कि उसका लड़का जसपाल सिंह 26 साल पुत्र महेन्दर सिंह जो वकील था, की लाश सूए से मिली। उसके माथे पर तीखी चीज़ के  साथ वार किया गया था और मुंह से झाग भी निकल रही थी।

उन्होंने आरोप लगाए कि उसके लड़को के मरने से कुछ समय पहले 5 दोस्तों के साथ एक फोटो वायरल हुई है। उसके बाद उन्हें इन दोस्तों पर शक हुआ और पुलिस को सूचना लिखकर दी। परन्तु पुलिस ने उक्त मुलजिमों विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की। जिसके विरोध में गाँव वासियों ने यूनियनों के साथ मिलकर बठिंडा -चंडीगढ़ नेशनल हाईवे जाम कर दिया।

इस संबंधी जब पुलिस सदर थाना के इंचार्ज बलजीतपाल सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि 2 मुलजिमों पुष्पिंदर सिंह पुत्र दीदार सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र भोला सिंह और 4 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पर्चा दर्ज किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News