पंजाब में नशे की भयावह तस्वीर! पार्क में नशे में झूमता युवक, VIDEO वायरल

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2026 - 09:57 PM (IST)

लुधियाना (राकेश मोदगिल): पंजाब सरकार जहां राज्य को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर युवाओं में नशे की लत चिंता का विषय बनी हुई है। ऐसा ही एक मामला काराबारा रोड स्थित नई सब्जी मंडी के एक पार्क से सामने आया है। एक युवक नशे की हालत में पार्क में घूमता दिखाई दिया। उसकी हालत ऐसी थी कि उसे ठीक से खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था। वीडियो में युवक नशे के प्रभाव में नजर आ रहा है। 

यह घटना एक बार फिर इस बात की ओर इशारा करती है कि नशा युवाओं के भविष्य और जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों ने नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने तथा युवाओं को इस बुराई से बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News