3 दिन पहले Marriage कर थाने पहुंची दुल्हन, मामला हैरान कर देगा

punjabkesari.in Friday, Jul 14, 2023 - 10:57 AM (IST)

जालंधर: किशनपुरा निवासी एक युवक और युक्ति ने 3 दिन पहले प्रेम विवाह रचाया था। पीड़िता थाना नंबर 3 में अपने ही परिजनों के खिलाफ शिकायत देने पहुंची और पति को किडनैप कर मारपीट करने की शिकायत भी दर्ज करवाई। इसके साथ ही उसने दोनों की सुरक्षा की अपील भी की।

लड़की का कहना है कि उसने 3 दिन पहले अपनी मर्जी से लड़के से शादी की थी। इसके बाद आज लड़के के घरवालों ने बहला फुसला कर फोन करके घर बुला लिया। यहां लड़की के घरवाले भी मौजूद थे। इस दौरान लड़की के घरवालों ने लड़के से मारपीट की। वहीं अब लड़की ने अपने पति को अगवा करने के आरोप लड़के की मामी पर लगाए है। थाना की पुलिस की बताया कि शिकायत आई है और जांच की जा रही है। जांच दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। रही बात दोनों पति-पत्नी की सुरक्षा की तो पुलिस उन्हें सुरक्षा प्रदान कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News