कांट्रैक्ट वर्कर्ज ने 2 घंटे बंद रखी बस सर्विस, इस दिन भी बस स्टैंड बंद करने का किया ऐलान

punjabkesari.in Monday, Jul 26, 2021 - 05:41 PM (IST)

बटाला (बेरी): आज पंजाब रोडवेज-पनबस कांट्रैक्ट वर्कर्ज यूनियन पंजाब व पी.आर.टी.सी. के अस्थायी कर्मचारियों की कमेटी के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार बटाला बस स्टैंड में प्रादेशिक उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पनबस व पी.आर.टी.सी के अस्थायी कर्मचारियों द्वारा दो घंटे बस स्टैंड बंद करके मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया।

प्रादेशिक उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार व डिपो सचिव जगदीप दालम ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा साढ़े 4 वर्ष गुजर जाने के बावजूद भी अस्थायी कर्मचारियों का कोई समाधान नहीं किया गया। सरकार अपनी झूठी लड़ाई दिखाकर पंजाब की जनता से धोखा करके 2022 में सरकार बनाने की ताक पर है लेकिन पंजाब के लोग इन राजनीतिक पैंतरेबाजी को जानते हैं और वह कांग्रेस पार्टी की बातों में नहीं आएंगे। पहले सरकार ट्रांसपोर्ट माफिया समाप्त करे, घर-घर रोजगार दे, रेत माफिया व केबल माफिया को समाप्त करे, अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करे वर्ना प्रत्येक स्थान पर मंत्रियों का विरोध किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विगत दिनों की हड़ताल के चलते यूनियन के पदाधिकारियों की पंजाब भवन में परिवहन मंत्री पंजाब से मीटिंग हुई थी जिसमें मंत्री द्वारा यूनियन को 10 दिनों के भीतर प्रपोजल बनाकर देने को कहा गया था। यूनियन द्वारा प्रपोजल बनाकर 12 जुलाई को सचिव स्टेट परिवहन पंजाब को सचिवालय में रिसीव करवा दिया था लेकिन इसके बावजूद भी सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसी रोष स्वरूप कर्मचारियों द्वारा पंजाब भर में 2 घंटे बस स्टैंड बंद करके सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया है। संघर्ष को तेज करते हुए ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चा पंजाब द्वारा 3 व 4 अगस्त को की जा रही हड़ताल में पनबस व पी.आर.टी.सी. के कर्मचारी शामिल होकर 2 दिन 4 घंटे बस स्टैंड बंद करके सरकार के पुतले जलाएंगे।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों तरफ ध्यान न दिया तो 9 से 11 अगस्त को 3 दिवसीय हड़ताल करके कैप्टन अमरेंद्र सिंह या नवजोत सिंह सिद्धू के घर समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान परमजीत सिंह कोहाड़, जगरूप सिंह, गौरव, राजबीर सिंह, हरजीत सिंह, रछपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News