देश का सबसे महंगा टोल प्लाजा 12वें  दिन भी रहा फ्री, इस दिन से हमेशा के लिए होगा बंद

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2024 - 10:51 PM (IST)

लुधियाना (अनिल, शिवम)  :  नेशनल हाईवे पर स्थित देश का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा 30 जून से हमेशा-हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा। यह विचार आज भारतीय किसान मजदूर यूनियन के पंजाब प्रधान दिलबाग सिंह गिल और भारतीय किसान यूनियन दोआबा के मालवा जोन प्रधान इंद्रवीर सिंह कादिया ने  टोल प्लाजा पर अपने प्रदर्शन दौरान सांझे किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन पिछले  12 दिनों से टोल प्लाजा पर रेट की बढ़ौतरी के विरोध में अपना धरना लगाकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा की 30 जून को टोल प्लाजा को हमेशा-हमेशा के लिए ताले लगाकर बंद कर दिया जाएगा ताकि वाहन चालकों से टोल वसूल ना हो सके। 

प्रधान गिल ने बताया कि रविवार को पहले टोल प्लाजा पर किसान यूनियन के समर्थ कोर्स के साथ एक विशाल इकट्ठा करके रोश  प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद टोल प्लाजा को ताले लगाकर बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय किसान यूनियन पिछले 12 दिनों से रात दिन टोल प्लाजा पर रेट की बढ़ोतरी के विरोध में धरने पर बैठी हुई है परंतु आज 12 दिन बीत जाने के बाद भी नेशनल हाईवे अथॉरिटी का एक भी कर्मचारी उनकी मांगे सुनने के लिए टोल पर नहीं पहुंचा है जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह टोल प्लाजा अवैध रूप में चलाया जा रहा था जिसके बंद होने पर नेशनल हाईवे  अथॉरिटी को कोई भी फर्क नहीं पड़ता है जिसके चलते भारतीय किसान यूनियन लोगों की सुविधा के लिए टोल प्लाजा को हमेशा के लिए बंद करवा देगी।

यूनियन ने समस्त देशवासियों से अपील की है कि 30 जून को टोल प्लाजा पर भारी मात्रा में पहुंचकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ अपना संघर्ष करें आज 12 में दिन भी टोल प्लाजा को पूरी तरह से फ्री रखा गया किसी भी वाहन चालक से एक भी पैसा वसूल नहीं जा रहा है। प्रधान इंद्रवीर सिंह कादिया ने बताया अगर यह टोल प्लाजा  सही रूप में चल रहा होता तो 12 दिन बंद रहने के बाद भी कोई ना कोई नेशनल हाईवे अथॉरिटी का कर्मचारी उनसे बात करने के लिए जरूर आता परंतु यह टोल प्लाजा अवैध रूप में चल रहा था जिसके बंद होने से नेशनल हाईवे अथॉरिटी को रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ रहा है। इसलिए भारतीय किसान यूनियन इस को पूरी तरह से ताले लगाकर बंद कर देगी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News