महानगर में लुटेरों के हौसले बुलंद, महिला से पर्स छीन हुए फरार
punjabkesari.in Saturday, Feb 04, 2023 - 11:11 PM (IST)

लुधियाना (स्याल) : शहर में भारी पुलिस चौकसी के बावजूद लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन शहर में लूट-खसूट व चोरी की घटनाएं आम देखने को मिल रही हैं। ऐसा ही एक और लूट का मामला आज लुधियाना के करनैल सिंह नगर में देखने को मिला हैं, जहां पर बाईक सवार लुटेरों ने दिन-दिहाड़े राह चलती महिलाओं को निशाना बनाया है। लुटेरे महिला से पर्स छीन फरार हो गए हैं। वहीं घटना के बाद इलाके में खौफ पाया जा रहा है। पीड़ित महिलाओं फिलहाल शहीद भगत सिंह नगर कालोनी थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाली जा रही है ताकि लुटेरों का कुछ सुराग लगाया जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here