नेशनल हाईवे पर महानगर का एंट्री पॉइंट किया सील, पढ़ें पूरा मामला

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2026 - 02:21 PM (IST)

लुधियाना (अनिल) : पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के दिशा निर्देश आज थाना लाडोवाल की पुलिस ने नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी करते हुए महानगर का एंट्री पॉइंट पूरी तरह से सील कर दिया गया जिस बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह काहलों ने बताया कि शहर में जाने वाले प्रत्येक शकी वाहनो की गंभीरता से जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि  नाकाबंदी महानगर के एंट्री पॉइंट पर की गई है ताकि कोई भी संबंधित व्यक्ति शहर में प्रवेश न कर सके। उन्होंने बताया कि इस नाकाबंदी के दौरान कई संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ करने के बाद उनके वाहनों को आगे जाने दिया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस स्पेशल नाकाबंदी के दौरान कई वाहन चालकों के चालान भी काटे जा रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News