आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसान की हादसे में मौत, 3 महीने पहले ही हुआ था विवाह

punjabkesari.in Friday, Dec 18, 2020 - 12:21 PM (IST)

भुच्चो मंडी/मानसा (नागपाल,जस्सल): केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर दिल्ली के टिकरी बार्डर पर चल रहे धरने में शामिल भुच्चो मंडी नजदीक गांव तुंगवाली के नौजवान किसान जय सिंह दिल का दौरा पडऩे कारण मौत हो गई। वहीं दिल्ली किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे मानसा जिले के गांव फत्ता मालोका के युवक की भी हिसार नजदीक सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु होने का समाचार है।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार भुच्चो मंडी के नजदीकी गांव तुंगवाली निवासी 37 वर्षीय किसान जय सिंह अपने भाई सुखमंदर सिंह के साथ दिल्ली संघर्ष में गया हुआ था। करीब 4.5 किले का मालिक जय सिंह  की वीरवार सुबह 4 बजे दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई। मृतक अपने पिछे पत्नी,3 बच्चे जिनमें 2 लड़कियां व एक लड़का छोड़ गया है। वहीं किसान जय सिंह की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के नेता होशियार सिंह, बलजीत सिंह, सिमरनजीत सिंह ने कहा मृतक किसान जय सिंह के परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए और सारा कर्जा माफ किया जाए।

3 महीने पहले ही हुआ था मृतक किसान जतिंद्र सिंह का विवाह
मानसा जिले के गांव फत्ता मालोका निवासी किसान जतिंद्र सिंह जैलदार अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा दिल्ली रवाना हुआ परंतु हरियाणा के हिसाब में ट्रैक्टर में खराबी आने पर उसको ठीक करते समय पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी जिस कारण  किसान जतिंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि मृतक किसान का 3 माह महीने पहले ही विवाह हुआ था। उसके 2 भाई कैनेडा निवासी है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार पोस्टमार्टम के उपरंत उसकी मृत्क देह संस्कार के लिए गांव फत्ता मालोका में लाई जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News