खत्म हुआ किसानों का धरना, बैठक के बाद Captain ने किया बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Tuesday, Aug 24, 2021 - 06:11 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में किसानों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और किसानों के बीच 3 बजे बैठक की गई थी।  मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि गन्ना किसानों को राहत देते हुए अब दाम 35 रूपए और बढ़ा दिए गए है। इतना ही नहीं सरकार ने इससे पहले भी 15 रूपए बढ़ाया था। इससे अब गन्ने के दाम 360 रूपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इस ऐलान के बाद पंजाब में गन्ना किसानों का धरना भी खत्म हो गया है।

PunjabKesari

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पंजाब में पिछले कई दिनों से गन्ना किसान धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इतना ही नहीं उनकी तरफ से प्रदर्शन के दौरान हाइवे और रेलवे ट्रैक भी जाम किए गए थे। उन्होंने मांगे न पूरी होने पर पंजाब बंद की भी कॉल दी थी लेकिन अब इस फैसले के बाद बाद हालत काबू में आ गए है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Related News