भगवंत मान के आवेदन से वापिस भारत लौटी युवती, किए हैरानीजनक खुलासे

punjabkesari.in Monday, Nov 18, 2019 - 09:22 PM (IST)

मोगा (गोपी): एक तरफ बेरोजगारी की दलदल में पंजाबी नौजवान लड़के-लड़कियां विदेशों की ओर अपने सुनहरे सपने लेकर जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अरब देशों में पंजाबी युवाओं खासकर लड़कियों से ऐसे अमानवीय व्यवहार किए जाते हैं, जिससे इन लड़कियो कों फिर वतन लौटने के लिए भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसी 3 महीने की कड़ी मेहनत के बाद मोगा पहुंची जिले के गांव रनिया की जसप्रीत कौर ने आज यहां आम आदमी पार्टी के नेताओं की हाजिरी में प्रैस काॅफ्रैंस को संबोधन करते हुए कई हैरानीजनक खुलासे किए हैं।

भगवंत मान के आवेदन से परिवार को मिली जसप्रीत
जसप्रीत कौर ने अपनी दास्तान बताते हुए कहा कि ट्रैवल एजैंट ने उसको यह कहकर मस्कट भेजा था कि मस्कट पहुंचने पर उसका वर्क परमिट लग जाएगा और अच्छे पैसे कमाए जाएंगे, लेकिन वहां पहुंचने पर उसको एक घर में कैदी बनाकर रख दिया गया। वहीं उसे मेहनताना तो क्या मिलना था बल्कि खाना भी पूरा नहीं मिल पाता था। आखिर पानी सिर से ऊपर जाता देख जसप्रीत ने अपने परिवार को अपनी दास्तान सुनाई। गांव रनिया के ही आम आदमी पार्टी के नौजवान नेता राजपाल सिंह ने हलका विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर निहाल सिंह वाला, ‘आप’ के प्रवक्ता नवदीप सिंह संघा व नसीब बावा से सम्पर्क किया तो उन्होंने संसद मैंबर भगवंत मान को इस घटना बारे बताया। भगवंत मान द्वारा किए गए आवेदन के बाद जसप्रीत अपने परिवार को मिल सकी।

5 अन्य लड़कियां भी लौटी पंजाब
इस मामले में जसप्रीत कौर के साथ 5 अन्य लड़कियां भी वापस पंजाब लौट आई है। इस संबंधी जसप्रीत कौर ने बताया कि वह अकेली नहीं बल्कि एजैंट के सहारे गई 25-30 लड़कियां और भी मस्कट के विभिन्न शहरों में जिंदगी खराब कर रही हैं। उसने भारत व पंजाब सरकार से मांग की है कि ऐसे धोखाधड़ी करने वाले एजैंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो ताकि आगे से कोई भी एजैंट किसी नौजवान लड़के-लड़की का शोषण न कर सके। इस बारे हलका विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर ने कहा कि मस्कट में लड़कियों का बुरा हाल है। उनसे पशुओं की तरह काम लिया जाता है और वेतन भी नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब की लड़कियां मस्कट में फंसी हुई हैं, उनको सांसद मैंबर भगवंत मान वापस लाने का पूरा प्रयत्न करेंगे।

इस संबंधी ‘आप’ के प्रवक्ता नवदीप सिंह संघा व जिलाध्यक्ष एडवोकेट नसीब बावा ने बताया कि पंजाब की लड़कियों का खराब देशों में बुरी तरह से शोषण हो रहा है जिसकी तर्जमानी जसप्रीत कौर ने अपने मुंह से आप बयान की है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के अध्यक्ष व मैंबर पार्लियामैंट भगवंत मान द्वारा यह लहर निकाली हुई है और इस लहर को जारी रखकर ऐसी लड़कियों को अरब देशों में से वापस लाया जाएगा। इस अवसर पर प्यारा सिंह बधनी, अमरेन्द्र दारजी, मनप्रीत सिंह रिंकू, सुखदीप धामी, अमन रखड़ा आदि उपस्थित थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News