पंजाब में 5 दिन का Heatwave को लेकर अलर्ट, दिन के साथ-साथ तपेंगी रातें
punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 09:24 PM (IST)
पंजाब डैस्क : पंजाब के लोगों को अब आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। मौसम विभाग (IMD) ने 18 मई से लगातार 5 दिनों तक हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। IMD ने सोमवार से येलो हीट अलर्ट लागू कर दिया है। इसका मतलब है कि गर्मी का असर खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है, जिसमें बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को खास ध्यान रखने की जरूरत है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और लगातार पानी पीने की सलाह दी है।
सबसे ज्यादा असर पंजाब और हरियाणा और चंडीगढ़ में देखने को मिल सकता है, जहां तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री तक अधिक पहुंचने का अनुमान है। चंडीगढ़ समेत कई शहरों में भी गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले पूरे सप्ताह बारिश, आंधी या तेज हवाओं की कोई संभावना नहीं है। यानी आने वाले सात दिन पूरी तरह सूखे और बेहद गर्म रहने वाले हैं। IMD ने लोगों से अपील की है कि जरूरी होने पर ही धूप में निकलें और हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए सावधानी बरतें।

