Hoshiarpur: माननीय कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित व्यक्ति चढ़ा पुलिस के हत्थे
punjabkesari.in Thursday, Jan 08, 2026 - 03:57 PM (IST)
हाजीपुर (जोशी): हाजीपुर पुलिस द्वारा एस.एस.पी. होशियारपुर संदीप कुमार मलिक तथा डी.एस.पी. मुकेरियां कुलविंदर सिंह विर्क के दिशा निर्देशों पर भगोड़ों को काबू करने के लिए विशेष मुहिम शुरू की गई है। इस अभियान के तहत आज एक व्यक्ति को काबू किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. हाजीपुर हरप्रेम सिंह ने बताया है कि ए.एस.आई. रविंदर सिंह ने अपनी पुलिस पार्टी के साथ एक गुप्त सूचना के आधार पर अशोक कुमार पुत्र राजिंदर सिंह निवासी गांव लुधियाड़चां पुलिस स्टेशन फतेहपुर जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश को काबू किया है। उन्होंने आगे बताया कि अशोक कुमार पर हाजीपुर पुलिस स्टेशन में चोरी के संबंध में 30-08-2023 को मुकदमा नम्बर 66 अंडर सैक्शन 454,380 आई.पी.सी.के तहत दर्ज किया गया था और अशोक कुमार को माननीय अदालत द्वारा 01-07-2025 को भगोड़ा घोषित किया था, जिसे आज काबू कर अदालत में पेश किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

