''मेरी मां को पिता और दादा ने मिलकर मारा है'', मासूम बेटे की ये बात सुन पुलिस के भी उड़े होश

punjabkesari.in Friday, Jun 25, 2021 - 04:48 PM (IST)

सुल्तानपुर लोधी (सुरिंदर सिंह सोढी): यहां के नजदीकी गांव करमजीतपुर में एक विवाहित महिला कुलविन्दर कौर पत्नी जसविंदर की लाश मिलने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं इस बारे में ससुराल परिवार की तरफ से महिला को जख्मी करके कमरे में बंद कर मानसिक कष्ट देकर कत्ल करने की सूचना मिली है। 

इस संबंधी थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने मृतक महिला के 15 साल के बेटे मनराज सिंह पुत्र जसविन्दर सिंह निवासी करमजीतपुर के बयानों पर मृतक के पति और ससुर बलदेव सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में मुलजिमों को गिरफ़्तार करने की भी ख़बर मिली है। 

PunjabKesari

सुल्तानपुर लोधी के डी.एस.पी. श्रवण सिंह बल्ल और एस.एच.ओ. हरजीत सिंह ने बताया कि कुलविन्दर कौर पत्नी जसविन्दर सिंह निवासी करमजीपुर के कत्ल की पुलिस को सूचना मिली थी कि मृतक महिला का उसके ससुराल परिवार ने कत्ल कर दिया है। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मृतका की लाश कब्ज़े में लेकर उसका पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल सुलतानपुर लोधी से करवाया और मुलजिमों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

PunjabKesari

डी.एस.पी. बल्ल ने बताया कि बेटे मनराज सिंह ने बयान दिया है कि उसका पिता जसविन्दर सिंह उसके होश संभालने से ही उसकी माता कुलविन्दर कौर को तंग परेशान और मारपीट करता रहता था, जिसमें उसका दादा बलदेव सिंह भी साथ देता था। जिस संबंधी उसका ननिहाल परिवार उसके पिता को बहुत बार समझा चुका था। उन्होंने बताया कि इस झगड़े संबंधी पहले भी कई बार पंचायतें हो चुकी थी, परन्तु फिर भी 1 महीना पहले उसके पिता जसविन्दर सिंह ने दादा के साथ मिलकर उसकी मां को सीढ़ियों से धक्का दे दिया। इसके बाद गंभीर चोट लगने के कारण वह चलने में असमर्थ हो गई थी। उन्होंने उसकी मां का इलाज नहीं करवाया। 

उसने बताया कि 23 जून 2021 को मृतका की तबीयत खराब हो गई और उसके दादा ने पिता को कहा कि इसका इलाज नहीं करवाना और न ही इसको जाने देना है। लड़के ने बयान में बताया कि उसकी माता को उसके पिता और दादा ने कमरे में बंद कर दिया था और जब 24 जून को रात 1 बजे उन्होंने कहा कि तेरी मां मर गई है। उसे जब सिविल अस्पताल लेकर गए तो वहां डाक्टर साहब ने उसको मृतक घोषित कर दिया। बेटे ने आरोप लगाया कि उसकी मां कुलविन्दर कौर को उसके पिता जसविन्दर सिंह पुत्र बलदेव सिंह और दादा बलदेव सिंह ने मारा है। डी.एस.पी. बल्ल ने बताया कि आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है और जल्द ही बाकी पूछताछ की जाएगी।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News