घर में घुसे लुटेरों ने बुजुर्ग दम्पत्ति पर किया लोहे की रॉड से हमला

punjabkesari.in Tuesday, Sep 27, 2022 - 02:55 PM (IST)

तलवंडी साबो (मुनीश) : सेना के 2 भाइयों के घर पर 3 नकाबपोश लुटेरों द्वारा उनके माता-पिता की बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने उन्हें लोहे की रॉड से उनकी मारपीट की है, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल अमरीक सिंह के बयानों के आधार पर 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

PunjabKesari

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव लेलेवाला निवासी अमरीक सिंह पुत्र गुरदेव सिंह के 2 पुत्र बलविंदर सिंह और सुखविंदर सिंह हैं, जो भारतीय सेना में अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, जिस कारण उनके पिता अमरीक सिंह और मां मलकीत कौर घर में अकेले रहते हैं। गत रात्रि जब अमरीक सिंह और उसकी पत्नी कमरे में सो रहे थे तो रात करीब एक बजे 3 नकाबपोश लुटेरे घर में घुस आए। अचानक जब मलकीत कौर की आंख खुली तो उसने देखा कि लुटेरे घर में पेटी व अलामारी में पड़ा समान बिखेर रहे हैं। इसके बाद लुटेरों ने मलकीत कौर पर हमला कर दिया। शोर सुनकर उसका पति अमरीक सिंह बिस्तर से उठने लगा तो उसके पास खड़े एक लुटेरे ने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया।

शोर मचाने पर लुटेरे भाग गए और अमरीक सिंह का भाई मिठू सिंह उसके घर से आया, जो उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल तलवंडी साबो इलाज के लिए लेकर आया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। जांच अधिकारी ए.एस.आई. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि अमरीक सिंह के बयानों के आधार पर 3 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News