Punjab: चलती कार पर गिरा लोहे का खंभा, शीशा तोड़ घुसा अंदर... मंजर देख थमी सबकी सांसे
punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 07:11 PM (IST)
फाजिल्का : एक चलती कार पर लोहा का खंभा गिरने की घटना सामने आई है। मामला फाजिल्का के जलालाबाद क्षेत्र के गांव घुबाया के पास का है। इस दौरान एक चलती कार पर अचानक लोहे का खंभा गिर गया। यही नहीं खंभा कार का शीशा तोड़ते हुए अंदर तक घुस गया, जिससे कार बेकाबू होकर सड़क किनारे जा रुकी।
मिली जानकारी के अनुसार जोबन निवासी गांव मोहम्मदे वाला अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर घुबाया की और जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वही गांव के नजदीक पहुंचा तो वहां एक सड़क किनारे एक घी फैक्ट्री का निर्माण कार्य चल रहा था। जैसे की कार फैक्ट्री के पास के गुजरी तो एक भारी लोहे का खंभा चलती कार पर आकर गिर गया। इस दौरानर खंभा शीशा तोड़ते अंदर तक घुस गया और कार बेकाबू हो गई।
जैसे ही ये हादसा घटा इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग वहां इकट्ठे हो गए। लेकिन गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सभी परिवारिक मैंबर बाल-बाल बच गए। वहीं कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस पूरा घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी घुबाया के इंचार्ज गुरनाम सिंह ने मौके पुलिस टीम को भेजा। दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

