फगवाड़ा गेट में दुकानदार ने उखाड़ फैंकी नगर निगम की सील, पढ़ें पूरा मामला

punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 02:03 PM (IST)

जालंधर : जालंधर के फगवाड़ा गेट इलाके में एक विवादित मामला सामने आया है, जहां MK इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर नगर निगम द्वारा लगाई गई सील को दुकानदार ने तोड़ दिया और उस पर फिर से निर्माण शुरू कर दिया। सूत्रों के अनुसार, दुकानदार ने निगम अधिकारियों को मोटी रकम चढ़ाई और बीच में एक दलाल को शामिल कर अवैध निर्माण के साथ इमारत की तीसरी मंजिल भी तैयार कर दी।

phagwara gate

यह इमारत पहले कांग्रेस सरकार के दौरान सील की गई थी, लेकिन अब इसे अनधिकृत रूप से बनाया जा रहा है। शिकायतों के बावजूद नगर निगम की टीम ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे स्थानीय लोगों में रोष है। फगवाड़ा गेट मार्केट में कई अन्य इमारतें भी इसी तरह अवैध निर्माण की श्रेणी में आती हैं। इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय और पंजाब विजिलेंस ब्यूरो तक पहुंचाई गई है।

जानकारी के अनुसार, सील तोड़ी गई इमारत में न केवल तीन मंजिलें बन गई हैं, बल्कि लिफ्ट भी लगाई गई है। नगर निगम की तरफ से की गई सीलिंग को नजरअंदाज कर अवैध निर्माण करने के मामले में उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की गई है। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और निगम के रवैये पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News