टैस्ट ट्यूब बेबी थे कौरव, हजारों साल पहले भी थी लक्ष्यभेदी मिसाइलें

punjabkesari.in Saturday, Jan 05, 2019 - 11:45 AM (IST)

जालंधर। जालंधर में आयोजित भारतीय विज्ञान कांग्रेस में खुलासा हुआ है कि कौरवों का जन्म टैस्ट ट्यूब तकनीक से हुआ था। आंध्र प्रदेश के यूनिवर्सिटी के कुलपति जी नागेश्वर में अपने व्याख्यान में इस बात का जिक्र किया। 

रावण के पास थे 24 विमान...

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जालंधर में आयोजित भारत विज्ञान कांग्रेस में जी नागेश्वर ने अपने संबोधन में कहा कि हजारों साल पहले भारत के पास लक्ष्य को भेदने वाली मिसाइलों का ज्ञान था।  उन्होंने कहा कि भगवान राम के पास आधुनिक अस्त्र शस्त्र थे। जबकि भगवान विष्णु के पास जो सुदर्शन चक्र था वह अपने लक्ष्य को भेद कर वापिस आ जाता था। कुलपति ने यह भी बताया कि रावण के पास आधुनिक तकनीक के 24 विमान थे। गौरतलब है कि जालंधर में  3 से 7 जनवरी तक भारत विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश भर के बुद्धिजीवी हिस्सा ले रहे हैं।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Suraj Thakur

Recommended News

Related News