पंजाब में रिश्ते हुए तार-तार, पिता ने 12 साल की बेटी से पार की सभी हदें

punjabkesari.in Monday, Oct 21, 2024 - 10:50 AM (IST)

पटियाला : घोर कलयुग में रिश्ते किस तरह तार-तार हो रहे हैं, इस की सबसे बड़ी उदारहण तब सामने आई जब उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक व्यक्ति ने शराबी हालत में अपनी ही 12 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में थाना पसियाना की पुलिस ने राम अवतार के खिलाफ केस दर्ज किया है, जोकि अभी फरार चल रहा है।

इस मामले में 12 साल की पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि राम अवतार शराबी हालत में था और उसने अपनी ही बेटी को दोपहर को दुकान से लस्सी लाने के लिए भेजा। जब लड़की लस्सी लाकर पकड़ाने लगी तो उसने लड़की को कमरे के अंदर बुला कर अंदर से चिटकनी लगा दी और लड़की के साथ दुष्कर्म किय। लड़की की तरफ से शोर मचाने पर लोगों का काफी इकट्ठ हो गया, जब शिकायतकर्ता मौके पर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। लोगों की मदद के साथ दरवाजा खुलवाया तो लड़की ने बताया कि उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और आरोपी मौका से फरार हो गया। इस संबंध में पुष्टि करते हुए एस.एच.ओ. इंस. करनवीर सिंह संधू ने बताया कि लड़की को सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल में भर्ती करवा कर उसका मेडिकल करवा लिया गया है और जल्दी ही यह घिनौना काम वाले राम अवतार को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News