छोटी सी उम्र में दुनिया भर में बढ़ाया जालंधर का मान, कैमरे में कैद की ये खूबसूसत तस्वीरें (Watch Video)

punjabkesari.in Thursday, Dec 15, 2022 - 03:00 PM (IST)

जालंधर: दुनिया भर से चुनी गई 40 तस्वीरों में जालंधर के अर्शदीप की खिंची तस्वीर सबसे ऊपर आई है। इस होनहार हर्शदीप सिंह पुत्र रणदीप सिंह की उम्र 15 साल है और कामेडी वाइल्ड लाइल अवार्डस 2022 की जुनियर कैटेगिरी में विजय रहा है। उसने अपनी फोटो आई.सी.यू. बाए के लिए अवार्ड हासिल किया है। वाइल्ड लाइफ माहिर इस मुकाबले में शामिल होने केलिए पूरी दुनिया के वाइल्ड लाइफ माहिर हिस्सा लेते हैं। जानकारी के अनुसार जूनियर कैटेगिरी 15 साल के अर्शदीप सिंह जेतू रहा है। 

इस बीच अर्शदीप सिंह कहना है कि वह रोजाना कुछ न कुछ सीख रहा हैं जिससे उसे हर दिन बेहतर फोटोग्राफर बनने में मदद मिलती है। इस मुकाबले के लिए नवंबर में वोटिंग हुई 11 दिसंबर को रिजल्ट का ऐलान हुआ है। यही नहीं इससे पहले भी अर्शदीप कई अवार्ड जीत चुका है और एशियन वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर ऑफ दी इयर 2021 अवार्ड जीत चुका है। उसकी दूसरी फोटो जूनियर वर्ग में हाईली ऑनर्ड (रनर अप) जीत चुका है। 

अर्शदीप सिंह ने लंदन स्थित नैचुर्ल हिस्ट्री म्यूजियम द्वारा आयोजित वार्षिक प्रतियोगिता में वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर (अंडर 11) अवार्ड 2018 जीता। वह अक्सर अपने पिता के साथ बर्ड फोटोग्राफी भी करते हैं। उसकी तस्वीरों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशन-लोनली प्लैनेट यूके, लोनली प्लैनेट जर्मनी, लोनली प्लैनेट इंडिया, बीबीसी वाइल्डलाइफ यूके और दुनिया भर के विभिन्न समाचार और समाचार पत्रों में प्रदर्शित किया गया है।

5 साल की उम्र में फोटोग्राफी शुरू की

3 दिसंबर 2007 को जन्में अर्शदीप ने 5 साल की उम्र से ही वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी का शौक विकसित कर लिया था। 3 साल की उम्र में उसके पिता उसे फोटोग्राफी के लिए ले जाते थे।  उस समय वह अपने पिता के कैमरे की तरफ देखता था। उसके पिता ने 5 साल की उम्र में उसे जन्मदिन पर अपना पहला कैमरा गिफ्ट किया था। धीरे-धीरे   कैमरा सीखकर फोटोग्राफी शुरू की। फोटोग्राफी के साथ-साथ पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दे रहा हैं। जब  स्कूल की छुट्टियां होती हैं, तो वे फोटोग्राफी के लिए दूर-दराज के स्थानों पर जाते हैं। इससे उसकी पढ़ाई और फोटोग्राफी दोनों में संतुलन बना रहता है। अर्शदीप कहते हैं कि लगातार प्रयास से उनकी फोटोग्राफी में सुधार हुआ।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News