शौंक के लिए दोस्त से लिया हथियार पड़ गया महंगा, हुई यह कार्रवाई

punjabkesari.in Tuesday, Jan 31, 2023 - 05:48 PM (IST)

 लुधियाना (राज): शौंक के लिए दोस्त से हथियार लेकर घुमने वाले युवक ने लाडोवाल इलाके में गोली चला दी थी। जोकि आज कई महीनों बाद सी.आई.ए-3 ने काबू किया है। आरोपी के कब्जे से 32 बोर की पिस्तौल, एक मैग्जिन और एक कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी गुरु अर्जुन देव नगर का रहने वाला मेजर सिंह है। थाना डिवीजन नंबर-7 में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक एएसआई भूपिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ सेक्टर-32 टंकी के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी के पास नाजायज हथियार है। आरोपी ने ही लाडोवाल इलाके में कुछ समय पहले गोली भी चलाई थी। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News