पुलिस कमिशनर दफ्तर में मचा हड़कंप, महिलाओं के बाथरूम में लड़के को इस हालत में देख उड़े होश

punjabkesari.in Saturday, Dec 19, 2020 - 12:10 PM (IST)

लुधियाना (ऋषि): पुलिस कमिशनर दफ़्तर में उस समय भगदड़ मच गई, जब सिंगल विंडो में महिलाओं के लिए बने बाथरूम में से नौजवान की लाश बरामद हुई। पता लगते ही घटनास्थल पर पहुंची डिवीजन नं. 5की पुलिस ने लाश को कब्ज़े में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान निरंकारी मोहल्ला, मिलरगंज के रहने वाले सतवीर सिंह (25) के रूप में हुई है।

एस.एच.ओ. कुलदीप सिंह मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जब महिला पुलिस मुलाजिम ने बाथरूम जाने के लिए दरवाज़ा खटखटाया तो किसी ने दरवाज़ा नहीं खोला। कुछ समय बाद फिर जाकर देखा तो दरवाजा बंद था। शक होने पर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। मौके पर आकर पुलिस ने देखा तो नौजवान की लाश पड़ी हुई थी।

पुलिस मुताबिक पिता अजीत सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर को बेटा कचहरी कांप्लेक्स के पास किसी काम के सिलसिले में आया था और घर से निकलते समय मोबाइल भूल गया। देर शाम तक वापिस न आने पर पहले चौकी मिलरगंज की पुलिस को शिकायत नोट करवाई और शुक्रवार सुबह डिवीज़न नं. 5 में भी शिकायत लेकर पहुंचे। इसी दौरान उन्हें बेटे की लाश मिलने का पता लगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Related News