भाजपा में शामिल होने को लेकर गरमाया माहौल, आज सी.एम. मान से मिलेंगे सांसद सुशील रिंकू

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2024 - 12:13 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब में लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियां जोरों पर है। हर पार्टी ने अपनी-अपनी रणनीति तैयार की है। इसी बीच राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है जिसके चलते  आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील रिंकू मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात चंडीगढ़ स्थित सी.एम. आवास में होगी। वहीं बता दें कि गत दिनों से सुशील रिंकू को लेकर भाजपा में चले जाने की चर्चाएं हो रही हैं जिसे रिंकू ने महज अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि वह पिछले दिनों अपने परिवार के साथ वाराणसी व अयोध्या माथा टेकने गए थे। इसका मतलब यह नहीं है कि वह भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। वह आम आदमी पार्टी के सदस्य है और वह उनके प्रति वफादार रहेंगे।

यह भी पढ़ें : Breaking: लोकसभा चुनावों से पहले Navjot Sidhu की Cricket में वापसी

वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक दौरान लोकसभा चुनावों को लेकर अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। जिक्रयोग्य है कि लोकसभा चुनाव के चलते आम आदमी पार्टी ने  जालंधर  में सुशील रिंकू को उम्मीदवार घोषित किया हैं वहीं कांग्रेस ने पूर्व सी.एम चरणजीत सिंह चन्नी को जालंधर में लोकसभा सीट से उम्मीदवार के रूप में उतारा है। जानकारी के लिए बता दें कि 2023 में सुशील रिंकू कांग्रेस का हाथ छोड़ आप में शामिल हुए थे। 

यह भी पढ़ें : पंजाब में कब होगा अकाली-भाजपा का गठबंधन? कांग्रेस की भी टिकी नजरें

उधर, शीतल अंगुराल को लेकर भी भाजपा में शामिल होने की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन इन ये दोनों नेता मीडिया के रू-ब-रू नहीं हुए हैं क्योंकि कुछ बड़े मीडिया संस्थानों ने भी उक्त दोनों के भाजपा में शामिल होने को लेकर जानकारी सांझी की थी जिसे लेकर राजनीति में माहौल गरमा गया था। 


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News